Wednesday, 4 March 2015

स्वाइन फ्लू के 6 नए मरीज मिले, 5 रायपुर और 1 सरगुजा निवासी

राज्य में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 54 पहुंच चुकी है। मंगलवार को दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब से आई रिपोर्ट में 6 और नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 5 रायपुर और एक सरगुजा का रहने वाला है।

रायपुर आईडीएसपी नोडल अधिकारी डॉ. एसके चंद्रवंशी के मुताबिक एक मरीज आमानाका का निवासी है, जिसकी उम्र 19 साल है। दूसरे की उम्र 7 साल है, जो अंवति बिहार कॉलोनी का रहने वाला है। इसके अलावा गुढ़ियारी स्थित अशोक नगर, चूनाभट्ठी और कुशालपुर के एक-एक व्यक्ति में एच-1एन-1 वाइरस की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट मिलते ही सीएमएचओ कार्यालय की आईडीएसपी टीम ने 7 साल के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज को टैमीफ्लू की दवा मंगलवार दोपहर को ही दे दी थी, लेकिन आमानाका निवासी पीड़ित का मोबाइल नंबर न होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका। आईडीएसपी की टीम दर्ज पते पर मरीज की खोजबीन कर रही है। बाकी रायपुर के 3 मरीजों को बुधवार को टैमीफ्लू की दवा दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment