Tuesday, 3 March 2015

अफजल के खिलाफ सबूत नहीं थे : अय्यर

संसद हमले के दोषी अफजल गुरू पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने चौंकाने वाला बयान दिया है। अय्यर का कहना है कि अफजल के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे और उसे फांसी की सजा दिए जाने पर वे दुखी हुए थे।

मालूम हो, मनमोहन सरकार ने अफजल को फांसी देने का फैसला लिया था। उसे 9 फरवरी 2013 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी और वहीं दफन कर दिया गया था।

ऊधर, अफजल गुरू के अवशेष और उनकी चीजों को वापस करने की पीडीपी की मांग को गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि अफजल के अवशेषों को देने से घाटी में शांति व्‍यवस्‍था बाधित हो सकती है। इस मसले पर आज विपक्ष ने संसद में हंगामा भी किया।

 

No comments:

Post a Comment