मंच पर आसीन जिला पंचायत अध्यक्ष कमलादेवी कभी अपने पति बैजनाथ सिंह की तरफ देखें तो कभी बेटे की तरफ। दोनों ने इशारों में समझा दिया कि उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में मंच से कुछ नहीं बोलना है, लेकिन बेटी ने आगे बढ़कर उनका हाथ थामा और बोलने के लिए सीट से उठाया। बगल में बैठी बेटी ने आभार के 10 शब्द बोले और मां ने उसे दोहराया।
महिला सशक्तिकरण का यह नजारा गुरुवार को शिवपुरी जिला पंचायत प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिखा। पिछोर विधायक केपी सिंह ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह और उनके बेटे जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह की खिंचाई भी की। श्री सिंह ने साफ कहा कि पिता-पुत्र नहीं चाहते थे कि कमलादेवी भाषण दें, लेकिन बेटी मिथलेश यादव (जनपद पंचायत अध्यक्ष बदरवास) के आगे उनकी एक भी न चली।
विधायक से केपीसिंह ने कहा, तीन साल तक पति से चलाना होगा काम
प्रदेश के पूर्व मंत्री केपीसिंह ने कहा कि बैजनासिंह की पत्नी अभी ट्रेंड नहीं हैं, इसलिए अगले दो-तीन साल तक किसी भी काम के लिए हमें बैजनाथसिंह पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद जिला पंचायतों के चुनाव में जमकर पैसा बहा है। उन्होंने सांसद से अपील की, कि संसद में वो इस मामले को उठाएं और कानून में संशोधन की बात प्रधानमंत्री से करें।

Source: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News
No comments:
Post a Comment