Friday, 27 March 2015

नान घाेटाले को लेकर कांग्रेसियों ने जलाया मुख्‍यमंत्री का पुतला

नागरिक आपूर्ति निगम यानि नान घाेटाले को लेकर कांग्रेसियों ने आज प्रदेश में मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर रमनसिंह का पुतला जलाया।

सभी जिला मुख्‍यालयों पर बड़ी संख्‍या में एकत्रित कांग्रेसियों ने नारेबाजी के साथ मुख्‍यमंत्री का पुतला दहन किया।

वहीं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी ने सवाल किया है कि जो सबूत और दस्तावेज जांच एजेंसी के पास है, उनको ही जांच एजेंसी के सामने रखने की बात कहने से अधिक बेतुका बयान और कुछ भी नहीं हो सकता है।

एसीबी की जांच प्रक्रिया के बारे में मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान से स्पष्ट है कि नान की जांच प्रक्रिया को लगातार बाधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नान की जांच में लगातार मुख्यमंत्री रमन सिंह से जुड़े लोगों और अधिकारियों के नाम उजागर हो रहे हैं। इससे विचलित होकर जांच की प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा है।

Source: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News
 

No comments:

Post a Comment