Friday, 27 March 2015

मोबाइल पर राजाधिराज के दर्शन कराएगा 'महाकाल ऐप'

मोबाइल फोन पर अब महाकाल ऐप राजाधिराज महाकालेश्‍वर के लाइव दर्शन कराएगा। मंदिर प्रबंध समिति 1 अप्रैल को इसे लांच करने जा रही है। भक्तों को इस पर घर बैठे भस्मारती व वीआईपी दर्शन पास सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। संभवत: प्रदेश में पहली बार किसी मंदिर का एप बनाया गया है।

महाकाल मंदिर प्रशासक जयंत जोशी ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर 1 अप्रैल से महाकाल ऐप निशुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा। इस पर विभिन्न सुविधाएं, मंदिर का इतिहास, महत्व व वर्षभर होने वाले आयोजन सहित अन्य सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

सिंहस्थ-2016 के मद्देनजर देश-विदेश के भक्तों के लिए इसे एनआईसी के सहयोग से बनाया है। गौरतलब है कि फिलहाल मंदिर की वेबसाइट पर उक्त सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐप लांच होने के बाद महाकाल के भक्त मोबाइल पर भी आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे।
 

No comments:

Post a Comment