राजधानी के सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स मुंह पर कपड़ा या दुपट्टा बांधकर गुरुवार से कैंपस में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शोभना बाजपेयी मारू ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर सख्ती से अमल के लिए कॉलेज में जगह-जगह नोटिस लगाए जाएंगे।
दरअसल, नूतन कॉलेज में बुधवार को मानव अधिकार कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना रोकने और उनकी सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जानकारी देने के लिए निर्भया टीम हेड नमिता साहू को बुलाया गया था। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप भले ही धूल, पॉल्यूशन, धूप के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधती हों, लेकिन यह कई बार आपकी समस्या का कारण भी बन सकता है।
सेक्स रैकेट और ऐसे ही दूसरे खराब कामों से जुड़ी गर्ल्स की बरामदगी के लिए जब हम जाते हैं, तो कई बार उनकी तरह चेहरे पर कपड़ा बांधने से आप भी परेशानी में आ सकती हैं। बेहतर है कि चेहरे पर कपड़ा न बांधा जाए। दिल्ली, नागपुर, मुंबई में भी तो गर्ल्स कपड़ा नहीं बांधतीं।

Source: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News
No comments:
Post a Comment