मुख्यालय से 30 किमी दूर बारातियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसमें 46 बाराती घायल हो गए। छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन गंभीर रूप से घायल बारातियों को जबलपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। बताया गया है कि ट्राली में 53 बाराती सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सागर रहली थाना अन्तर्गत वन ग्राम बोमा से ठाकुर परिवार की बारात पनागर थाना क्षेत्र के विजय सागर आई हुई थी। शुक्रवार की सुबह दस बजे बारात की विदा होकर वापस आ रही थी। इसी दौरान कलेरा नाला के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
घटना के समय ट्राली में 53 बाराती सवार थे। जिनमें से 46 बारातियों को चोटें आईं हैं। जिनमें से 6 को गंभीर चोटें आने पर दमोह जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है और तीन लोगों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

Find: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News
No comments:
Post a Comment