बिलासपुर- नागपुर के बीच पिछले रेल बजट में घोषित सेमी बुलेट ट्रेन को इस बजट में हरी झंडी मिल गई है। पहले चरण में बिलासपुर-दुर्ग के बीच ट्रैक को बुलेट ट्रेन दौड़ाने लायक बनाया जाएगा। इसके लिए बजट में 975 करोड़ रुपए का प्रवाधान किया गया है। इस पैसे से दोनों स्टेशनों के बीच की करीब 80 किमी के रेलवे ट्रैक की फेंसिंग और बैरिकेडिंग की जाएगी।
रेल अफसरों के अनुसार ट्रैक को सेमी बुलेट ट्रेन दौड़ाने लायक बनाने के पहले चरण में फेंसिंग (ट्रैक के दोनों तरफ बाउंड्रीवॉल) की जाएगी। अफसरों के अनुसार ट्रैक के दोनों तरफ की घनी आबादी, मवेशी और जानवर ट्रेनों की रफ्तार के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा हैं। इसी वजह से सबसे पहले फेंसिंग की जाएगी। इसके बाद सिग्नल और ओएचई आदि को अपग्रेड किया जाएगा।
अगस्त में भेजी गई थी सर्वे रिपोर्ट
रेल अफसरों के अनुसार सेमी बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा पिछले साल जुलाई में प्रस्तुत रेल बजट में की गई थी। बिलासपुर जोन ने इस ट्रैक की सर्वे रिपोर्ट पिछले साल ही अगस्त में भेज दी थी। इसमें ट्रैक पर बुलेट ट्रेन दौड़ाने के रास्ते में आने वाली बाधाओं की जानकारी के साथ ही अपग्रेडेशन की तैयारी की जानकारी दी गई थी।

Find: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News
No comments:
Post a Comment