सिंहस्थ-2016 में सिर्फ मच्छर मारने पर ही सवा करोड़ स्र्पए से ज्यादा खर्च होंगे। उज्जैन नगर निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर सिंहस्थ साधिकार समिति को मंजूरी के लिए भेजा है। भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में 13 महीनों बाद महाकुंभ लगना है। इस दौरान 5 करोड़ श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है।
शहर सहित मेला क्षेत्र में मच्छरों को पनपने से रोकने और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वच्छता प्लान बनाया गया है ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को असुविधा न हो। निगम ने 1 करोड़ 33 लाख 75 हजार स्र्पए का प्रावधान फॉगिंग मशीन, हैंड स्प्रे पंप, नुआन कैमिकल आदि खरीदने के लिए किया है। सिंहस्थ की संभागीय साधिकार समिति से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकालकर संसाधनों की खरीदी की जाएगी।
कितने से क्या खरीदेंगे
-1 करोड़ स्र्पए से 20 फॉगिंग मशीन।
-6.75 लाख स्र्पए से 450 हैंड स्प्रे पंप।
-27 लाख स्र्पए से 6 हजार लीटर नुआन कैमिकल।
टेंडर निकालेंगे
सिंहस्थ के दौरान मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए 1 करोड़ 33 लाख 75 हजार स्र्पए की कार्ययोजना बनाई है। साधिकार समिति से मंजूरी मिलते ही टेंडर निकाले जाएंगे।

Find: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News
No comments:
Post a Comment