Tuesday, 3 March 2015

विपक्ष के मुद्दों की मोदी ने की कड़ी आलोचना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए विपक्ष द्वारा उठाए गए कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बजट को आर्थिक विकास में सहायक बताते हुए विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की खिल्ली उड़ाता रहा है, जो सही नहीं है।

उन्होंने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि सत्ता एक नशा है। लेकिन हम दुआ करेंगे की भाजपा इससे बची रहे। उनका कहना था कि यदि हम इस नशे में पड़कर झुकना भूल जाएंगे तो खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार देश को आर्थिक तौर पर ही नहीं बल्कि सामाजिक तौर पर भी मजबूत बनाने की ओर कार्यरत है।


No comments:

Post a Comment