Monday, 9 March 2015

मसरत मामले पर पीएम के बयान पर विपक्ष का हंगामा

जम्‍मू-कश्‍मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन की सरकार चला रही भाजपा के लिए यह युति गले की फांस बन गई है। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई का जो फैसला किया है, उसके बारे में भारत सरकार को नहीं बताया था। देश के आक्रोश के साथ मैं भी हूं। हम एक सुर से अलगाववादी ताकतों का विरोध करते हैं।

मोदी ने कहा कि मुफ्ती सरकार ने केंद्र सरकार को बताकर मसरत की रिहाई नहीं की। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर देश के बाहर गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। हम गठबंधन में है, इसलिए विपक्ष को आलोचना करने का पूरा अधिकार है। मगर, विपक्ष हमें देशभक्‍ित न सिखाए। इस बीच मोदी के बयान पर विपक्ष संसद में हंगामा करता रहा।

No comments:

Post a Comment