पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों में सलाहाकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित तौर पर अगले साल आयोजित होने वाले सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आएंगे।
रविवार को इस्लामिक देशों के छठे थिंक टैंक फोरम के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद अजीज ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित तौर पर अगले साल पाकिस्तान आएंगे।
पाकिस्तान वर्ष 2016 में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन में सदस्य देशों- अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका को आमंत्रित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment