Monday, 9 March 2015

आरसीए से ललित मोदी की छु्ट्टी

पूर्व आईपीएल कमिश्‍नर ललित मोदी की सोमवार को राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्‍यक्ष पद से छुट्टी हो गई। असाधारण आम बैठक के दौरान ए‍सोसिएशन के सदस्‍यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। 18 में से 17 सदस्‍यों ने मोदी के खिलाफ वोट डाला, जिसकी वजह से अमीन पठान का नया अध्‍यक्ष बनना तय है।

जहां मोदी समर्थकों ने आरोप लगाया कि उनके सदस्‍यों को आम बैठक में हिस्‍सा नहीं लेने दिया, वहीं राजस्‍थान राज्‍य खेल काउंसिल द्वारा नियुक्‍त पर्यवेक्षकों ने कहा कि सदस्‍यों को शामिल इसलिए नहीं होने दिया क्‍योंकि वह जयपुर में आरसीए एकेडमी में समय पर नहीं पहुंचे थे।

खबरों के मुताबिक बैठक में 33 जिला एसोसिएशन में से सिर्फ 18 ही शामिल हो सके। और बहुमत के लायक सदस्‍य मौजूद थे, जिसके बाद सदस्‍यों ने बैठक को पूरा करने का फैसला किया।

आरसीए के राज्‍य और संवैधानिक के स्‍पोर्ट्स एक्‍ट के मुताबिक पठान ग्रुप को दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी जिससे अविश्‍वास प्रस्‍ताव पारित हो सके। 33 जिला एसोसिएशन में से मोदी को 15 इकाईयों का समर्थन प्राप्‍त था।

No comments:

Post a Comment