जस्टिस टीएस ठाकुर की बेंच ने याचिका पर जवाब देने के लिए एस्सार और सरकार को छह हफ्तों का समय दिया है। दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार ने सनसनीखेज खुलासा किया था कि किस तरह उद्योगपति रुइया परिवार के एस्सार समूह ने कथिततौर पर अपने खर्च पर भाजपा के बड़े नेता नितिन गडकरी को सपरिवार क्रूज की सैर कराई।
कंपनी के आंतरिक ई-मेल और अन्य वार्तालापों में पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा सांसद वरुण गांधी के नाम भी हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने खबर में बताया था कि व्हिसलब्लोअर ने ये जानकारी जुटाई।
No comments:
Post a Comment