Monday, 23 March 2015

कभी जेल में रहे पप्‍पू यादव अब हैं बेस्‍ट परफॉर्मिंग एमपी

पटना हाईकोर्ट द्वारा बरी किए जाने से पहले हत्‍या के मामले में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा के रूप में पप्‍पू यादव ने पांच साल जेल में बिताए। इसके बाद वह राजनीति में उतर आए। पीआएस लेजिस्‍लेटिव रिसर्च के द्वारा तैयार किए गए परफॉर्मेंस डाटा के अनुसार, पप्‍पू यादव ने लोकसभा की गतिविधियों में अच्‍छा प्रदर्शन किया।

उत्‍तरी बिहार की मधेपुरा सीट से राजद सांसद पप्‍पू यादव ने लोकसभा की 57 बहस में हिस्‍सा लिया है। बिहार से सभी 40 लोकसभा सांसदों में से किसी ने भी इतनी अधिक कार्रवाई में भाग नहीं लिया। यादव ने दावा किया कि 16वीं लोकसभा में किसी मौजूदा सांसद की उपस्थिति में यह सर्वाधिक है।

उन्‍हें पूर्णिया से सीपीआई-एम के नेता अजीत सरकार की जून 1998 में हुई हत्‍या के मामले में उन्‍हें दोषी ठहराया गया था। इसके चलते उन्‍हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और उन्‍होंने 2008 से 2013 के बीच पांच साल जेल में बिताए। फरवरी 2008 में यादव को दोषी ठहराया गया था और पटना हाईकोर्ट ने उन्‍हें मई 2013 में बरी कर दिया था।

No comments:

Post a Comment