खनन माफिया के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले आईएएस अधिकारी डीके रवि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अब सीबीआई करेगी। कर्नाटक कैबिनेट ने यह फैसला लिया है कि इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की जाएगी। संसद से सड़क तक डीके रवि के मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग हो रही थी।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि हम चाहते थे कि इस मामले की जांच पहले सीआईडी कर ले। अगर सीआईडी की जांच रिपोर्ट संतुष्टजनक न हो तब सीबीआई को जांच सौंपी जाए। हमें अपनी पुलिस, सीआईडी और लोकतंत्र पर विश्वास है। लेकिन अब हम इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपने के लिए तैयार हो गए हैं।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आईएएस अधिकारी डीके रवि की पत्नी को पत्र लिखा है। सोनिया ने इस पत्र में विश्वास दिलाया है कि रवि की मौत की जांच निष्पक्ष होगी। खनन माफिया के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले आईएएस अधिकारी डीके रवि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रवि का परिवार इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहा है।

No comments:
Post a Comment