Wednesday, 25 March 2015

विश्व कप : फिरकी का जादूगर कर रहा ऑस्ट्रेलियाई टीम की मदद

भारत के खिलाफ गुरुवार को होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन स्पिन गेंदबाजी को लेकर चिंतित है। इसी के चलते बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन एक महान स्पिनर की शरण में पहुंचा।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम की नेट्‍स पर महान स्पिनर शेन वॉर्न को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। वॉर्न सफेद टी-शर्ट पर व्हाइट जंपर पहनकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते हुए देखे गए। जैसे ही वॉर्न ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला, वे सभी के आकर्षण के केंद्रबिंदु हो गए। मेजबान टीम सिडनी की स्पिनरों की मददगार पिच के मद्देनजर भारतीय स्पिनरों का सामना करने के लिए वॉर्न की मदद ले रही है।

No comments:

Post a Comment