1984 सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट मिल गई है। सूत्रों से मिलवी जानकारी के अनुसार सीबीआई ने मामले पर क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है।
सीबीआई ने कहा है कि जगदीश टाइटलर के खिलाफ हमें कोई सबूत नहीं मिले हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर 1984 में सिख विरोधी दंगा भडकाने का आरोप है।
1984 सिख विरोधी दंगा के वकील एचएस फुल्का ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जगदीश टाइटलर को सीबीआई ने दिसंबर में ही क्लीन चिट दे दी थी साथ ही इस मामले पर क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल कर चुकी है लेकिन इसकी जानकारी लोगों को नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में अकाली दल और गुरूद्वारा कमेटी को खबर थी लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच उन्होंने इसे लोगों के बीच लाना ठीक नहीं समझा।

No comments:
Post a Comment