विश्व कप 2015 के लीग मैच रविवार को खत्म हो गए। इसके बाद क्वार्टर फाइनल की आठ टीमें तय हो गईं। ऐसे में क्रिकेट के विशेषज्ञ क्वार्टर फाइनल के निर्णयों पर अपनी प्रतिक्रिया देने में जुट गए हैं। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इसी बीच कहा है कि दूसरे और तीसरे क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करके भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला होगा।
एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश पर भारी पड़ेगी जबकि ऑस्ट्रेलिया से उम्मीद है कि वह पाकिस्तान को मात देगा। इसके अलावा लारा को लगता है कि पहले और चौथे क्वार्टर फाइनल से वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका विजेता बनेगी। यह थाड़ी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया भी लगी। लारा का मानना है कि कैरेबियाई टीम में बहुत क्षमता है और क्वार्टर फाइनल में वह न्यूजीलैंड को हरा देगा। लारा का ये बयान इसलिए चौंकाने वाला लगा क्योंकि न्यूजीलैंड ने विश्व कप पूल ए में अपने सभी छह लीग मैच जीते हैं। क्रिकेट के दिग्गज न्यूजीलैंड को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।
वहीं टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी सेमीफाइनल लाइन अप में न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया-भारत की टीमों को रखा है। लक्ष्मण का कहना है कि भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और बांग्लादेश को हराने में उसे कोई परेशानी नहीं होगी।

No comments:
Post a Comment