Monday, 16 March 2015

भूमि अधिग्रहण बिल : प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें, लाठीचार्ज

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांग्रेस ने आज दिल्ली में व्यापक प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उन पर पानी की बौछारें छोड़ी गईं। कहीं-कहीं लाठी चार्ज भी हुआ। कुछ कार्यकर्ताओं के जख्मी होने की खबर है। प्रदर्शन जारी है। भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अनुपस्थिति में हो रहे इस प्रदर्शन की अगुवाई पार्टी सांसद राज बब्बर और वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी हैं।

इस मौके पर सुरजेवाला ने कहा, भाजपा किसान विरोधी है और इसके रुख का पर्दाफाश हो गया है। कांग्रेस और किसान ये लड़ाई जीतेंगे।

गौरतलब है कि लोकसभा में राजग के बहुमत में होने के कारण यह विवादित विधेयक सरलता से पारित हो गया, लेकिन राज्यसभा में इसे विपक्ष के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment