क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है । हादसे में करीब 17 यात्री घायल भी हुए हैं।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर और कोरबा के बीच मोरगा के पास सुबह करीब 9 बजे यह दुर्घटना हुई।इसमें बस अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग से टकराई और नाले में जा गिरी । मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है।
बताया जाता है कि बिश्रामपुर से कोरबा के बीच चलने वाली हिंदुस्तान बस सर्विस की बस में अंबिकापुर के साथ कटघोरा, बिश्रामपुर और कोरबा के अधिकांश यात्री शामिल थे।
घटना के काफी देर बाद तक भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था और नाले में शव इधर-उधर बिखरे पड़े हुए थे ।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस मोरगा से करीब 6 किलोमीटर पहले पुलिया की दीवार से टकराई और सामने का कांच टूटने के बाद कई यात्री नाले में जा गिरे। आठ यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य की मृत्यु मोरगा अस्पताल में उपचार के दौरान हुई ।

No comments:
Post a Comment