Tuesday, 24 March 2015

गुल हो सकती है दिल्‍ली की बिजली, BSES को PGCIL का नो‍टिस

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआइएल) ने दिल्‍ली में बिजली वितरण करने वाली कंपनी बीएसईएस को अपनी बकाया राशि के लिए नोटिस जारी किया है। पीजीसीआइएल ने बीएसईएस को बकाया चुकाने के लिए 28 मार्च तक का समय दिया है। बीएसईएस पर पीजीसीआइएल का जनवरी 2014 से अब तक के बकाए की राशि लगभग 200 करोड़ रुपये है।

पीजीसीआइएल ने बीएसईएस को धमकी दी है कि यदि बकाया राशि नहीं चुकाई गई तो 28 मार्च से बिजली कटौती के लिए तैयार रहें।

दिल्‍ली में गर्मियों ने दस्‍तक दे दी है। ऐसे में अगर बीएसईएस पीजीसीआइएल के बकाया राशि का भुगतान नहीं करती है, तो दिल्‍ली में बिजली संकट गहरा सकता है। हालांकि गर्मी में बिजली का संकट न हो इसके लिए दिल्ली सरकार बिजली वितरण कंपनियों के साथ मिलकर समर प्लान तैयार कर रही है। लेकिन जब बिजली मिलेगी ही नहीं, तो उसका वितरण कैसे होगा।

No comments:

Post a Comment