भारतीय आईटी कंपनियों और उनके कर्मचारियों के नजरिए से अमेरिका में एक अच्छी पहल हुई है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कॉर्पोरेट एक्जीक्यूटिव्स के लिए एल-1बी वर्क वीजा के नियम आसान कर दिए हैं। इसका उद्येश्य विदेशी निवेश और खास योग्यता वाले विदेशियों को आकर्षित करना है।
ओबामा ने सेलेक्ट यूएसए सम्मेलन में कहा, 'मैं ग्लोबल कंपनियों के लिए अमेरिका में आना और निवेश करना आसान बनाने की पहल कर रहा हूं।' उन्होंने कहा कि सरकार एल-1बी वीजा सेगमेंट में सुधार करने वाली है, जिसके तहत कंपनियों को विदेशी दफ्तरों से अमेरिकी ऑफिस में अस्थाई तौर पर ज्यादा तेजी से कर्मचारियों को लाने की अनुमति होगी।
ओबामा ने कहा कि एल-1बी वीजा के नियम आसान बनाने से लाखों गैर-इमिग्रेंट कर्मचारियों और उनके नियोक्ताओं को फायदा हो सकता है। दूसरी तरफ हमारी मुकम्मल अर्थव्यवस्था को लाभ होगा और अतिरिक्त निवेश बढ़ेगा। ओबामा की दलील है कि नई पहल से अमेरिका में भारी मात्रा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आएगा।

No comments:
Post a Comment