Tuesday, 24 March 2015

लोकसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया सत्यानाश : मुलायम

निमोनिया से उबरकर स्वास्थ्य लाभ के बाद समर्थकों के बीच पहुंचे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की 105वीं जयंती पर अपने पुराने तेवर में नजर आए। लोकसभा चुनावों में शर्मनाक हार का ठीकरा सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर फोड़ा। मुलायम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में सत्यानाश कर दिया है और केंद्र में सरकार बनाने के सपने पर पानी फेर‍ दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी तो सरकारी योजनाएं गिनाने में पिछड़ने पर मंत्रियों को आड़े हाथ लिया। कहा, यही हालत रही तो 2017 में दोबारा सरकार बनाना चुनौती हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के विकल्प के तौर पर कांग्रेस के बजाए सपा को बेहतर बताया।

No comments:

Post a Comment