पीएम नरेंद्र मोदी ने भूमि अधिग्रहण बिल पर मतदान के दौरान संसद से गैरहाजिर रहने वाले भाजपा सांसदों से प्रति सख्त रुख अपनाया है। आज भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने ऐसा 20 सांसदों के नाम लिए। प्रधानमंत्री ने सभी को अपनी-अपनी जगह पर खड़ा होने को कहा और फिर चेतानवी दी कि अागे से ऐसा नहीं होना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, गैरहाजिर रहने वाले सांसदों में वरूण गांधी, प्रीमत मुंडे, बाबुल सुप्रियो और पूनम महाजन के नाम भी शामिल हैं।
मालूम हो, लोकसभा में 10 मार्च को भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक नौ अहम बदलाव के साथ ध्वनिमत से पारित हो गया। बिल पर सरकार ने अपने सहयोगियों को मना लिया। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, सपा, राजद व बीजद ने विधेयक का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था।

No comments:
Post a Comment