पुलिस को 13 लाख के इनामी नक्सल दंपत्ति को सरेंडर करवाने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस के समक्ष पूर्वी बस्तर डिवीजनल कमेटी मेंबर सुभाष उर्फ भाष्कर उर्फ रामदयाल निवासी राजगुड़ा गोंदिया महाराष्ट्र तथा उसकी पत्नी जुगरी तथा स्माल एक्शन सदस्य मोहन ने आत्म समर्पण किया।
समर्पित नक्सलियों में सुभाष पर आठ लाख उसकी पत्नी भानपुरी एरिया कमेटी सदस्या जुगरी उर्फ सनमति पर तीन लाख तथा मोहन पर आठ लाख का इनाम शासन की ओर से घोषित है। तीनों नक्सलियों ने पुलिस दफ्तर में आईजी एसआरपी कल्लूरी व एसपी अभिषेक मीणा के समक्ष मुख्य धारा में लौटने का एलान किया।समर्पित नक्सली सुभाष के मुताबिक मई 1992 में उसे आंध्र के नक्सली कमांडर रावजी ने दलम में भर्ती करवाया था। तब से वह आंध्र, महाराष्ट्र, व छत्तीसगढ के माड़ इलाके में सक्रिय रहा।

No comments:
Post a Comment