प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि राज्यपाल रामनरेश यादव और उनके परिवारजन के नाम व्यापमं घोटाले में आ चुके हैं तो फिर उनका इस्तीफा क्यों नहीं हो रहा? इससे जाहिर होता है कि राज्यपाल की आड़ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बचाने की कोशिश की जा रही है।
यादव ने यह आरोप आज व्यापम घोटाले की एसटीएफ द्वारा की जा रही जांच की मॉनीटरिंग कर रही एसआईटी से अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात करने के बाद लगाए। उन्होंने कहा कि एसआईटी को हमने एक केंद्रीय मंत्री, एक राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री और राज्य के कुछ आला अफसरों के खिलाफ दस्तावेज सौंपे हैं। एसआईटी से मांग की है कि वह इन दस्तावेजों की जांच कर उक्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करे।

No comments:
Post a Comment