Thursday, 26 March 2015

प्रिंसिपल ने 50 हजार रुपए में लीक किया था 10वीं का पेपर

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल रतनखेड़ी (इंदौर) के प्रिंसिपल उदय वाघमारे ने 50 हजार रुपए में दसवीं का पेपर लीक किया था। उसे बुधवार को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। उज्जैन पुलिस की पूछताछ में उसने कबूला कि पेपर लाने के दौरान वह सुबह साढ़े 6 से 6.45 के बीच लिफाफा खोलकर प्रायवेट स्कूल संचालक को मुहैया करवा देता था।

स्कूल संचालक उस पेपर को वाट्सएप से वायरल कर ट्यूटर को और ट्यूटर परीक्षार्थियों तक पहुंचाता था। चार दिन की तहकीकात में उज्जैन पुलिस ने बड़ा खुलासा तो किया है, लेकिन इसकी मुख्य कड़ी तक पहुंचना अभी बाकी है। उज्जैन एसपी एमएस वर्मा ने बताया कि 23 मार्च को वाट्सएप पर लीक हुए पर्चे के बारे में भी प्राचार्य से पूछताछ की जा रही है।

एएसपी डॉ. असीत यादव के मुताबिक, पूछताछ में वाघमारे ने बतायाकि इंदौर में भारत पब्लिक स्कूल का संचालक पवन है। परीक्षा साढ़े 8 बजे शुरू होती थी, लेकिन पेपर लाने के दौरान मैं सुबह 6.30 से 6.45 बजे के बीच पेपर का लिफाफा खोलकर दे देता था और पवन मोबाइल पर पेपर के फोटो खींच लेता था।


Source: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News 

No comments:

Post a Comment