छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने सदन में खासा हंगामा किया।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया है। नान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग नहीं माने के खिलाफ कांग्रेस ब्लॉक मुख्यालयों में शु्क्रवार को आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री डॉक्टर रमनसिंह का पुतला जलाएगी।
आरंभ में ही कांग्रेस के भूपेश बघेल ने नान घोटाले का मुद्दा उठाया। इस दौरान सदन में डायरी के पन्ने भी लहराये। इस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने खासी आपत्ति जताई। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया।
सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों की नारेबाजी से सदन में अफरातफरी की हालत पैदा हो गई। आसंदी ने विपक्ष के सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया।
बाद में विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होते ही विपक्ष ने फिर नान घोटाले का मामला उठाया। सत्यनारायण शर्मा व भूपेश बघेल ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। इस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष का भारी हंगामा व नारेबाजी जारी रहा। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने भी नारेबाजी की। इस पर सदन की कार्रवाई दोबारा आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Source: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News
No comments:
Post a Comment