Thursday, 26 February 2015

छत्‍तीसगढ़ में अब स्मार्ट तरीके से अपराधियों को पकड़ेंगे जवान

देश में अपराध के तरीकों में हो रहे बदलाव से निपटने के लिए अब पुलिस प्रशिक्षण को और धारदार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के ढांचे को बदलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सभी प्रदेशों से पुलिस प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिस को नक्सली हिंसा के साथ ही नए तरीके के अपराधों से निपटना पड़ रहा है।

ऐसे में यहां पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने पुलिस के सिलेबस में बदलाव के लिए ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों से सुझाव मांगे गए हैं कि किस तरह पुलिस को नए जमाने की चुनौतियों के लिए ट्रेंड किया जा सके?

No comments:

Post a Comment