Thursday, 26 February 2015

हाइटेक होगा छत्तीसगढ़, वाई-फाई के साथ लगेंगे 160 कैमरे

राज्य के सरकारी भवन और सार्वजिनक स्थल जल्द ही हाइटेक सुविधाओं व कैमरे से लैस होंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा सहित आधा दर्जन सरकारी दफ्तरों के अलावा राजधानी रायपुर में 20 और राज्य के अन्य करीब 20 सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई सिस्टम के साथ आईपी कैमरा (इंटरनेट प्रोटोकॉल) लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह सुविधा राज्य और राजधानी के सार्वजनिक स्थानों मसलन शैक्षणिक, व्यापारिक संस्थानों के अलावा बगीचों में उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि इसका लाभ आम लोगों को मिल सके।

इतना ही नहीं, इस सुविधा के शुरू होने से कम्प्यूटर या मोबाइल पर न केवल राजधानी रायपुर बल्कि पूरे राज्य के चुनिंदा स्थानों-भवनों की लाइव तस्वीरें, वीडियो देखे जा सकेंगे। कैमरे लगने से पुलिस को अपराध नियंत्रण में भी काफी मदद मिलेगी, साथ ही शहर के ट्रैफिक की जानकारी भी आसानी से उपलब्ध होगी। इस साल मई तक पूरे प्रदेश को हाइटेक बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment