गुजरात सरकार ने 2013-14 के दौरान निजी कंपनियों से कुल 16,569,68 करोड़ रुपए की बिजली खरीदी है। इसमें सबसे अधिक 7217,76 करोड़ रुपए की बिजली अडाणी ग्रुप की अडाणी पावर लिमिटेड से खरीदी गई है। विधानसभा में कांग्रेस की विधायक तेजश्री बेन के पूछे गए सवाल के जवाब में राज्य के उर्जामंत्री सौरभ पटेल ने यह बात कही।
उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने दो वर्ष में कुल 610240 लाख यूनिट बिजली निजी कंपनियों से खरीदी है। 2013 में 284340 लाख यूनिट और 2014 में 32590 लाख यूनिट बिजली खरीदी गई है। इसमें सबसे अधिक 262350 लाख यूनिट बिजली अडाणी ग्रुप से खरीदी गई है। अडाणी ग्रुप से 2013 में 2.88 और 2014 में 2.64 प्रति यूनिट की कीमत पर बिजली खरीदी है।
इसके बाद मुंद्रा में टाटा ग्रुप के कॉस्टल गुजरात पावर कंपनी लिमिटेड से दो वर्ष में 206540 लाख यूनिट बिजली 2.68 और 2.44 कीमत पर 5257.52 करोड़ रुपए की बिजली खरीदी गई।
इसी तरह एस्सार ग्रुप की एस्सार पावर लिमिटेड और एस्सार वापर गुजरात लिमिटेड से 3.267,27 करोड़ रुपए में 10870 लाख यूनिट बिजली खरीदी गई है। एस्सार पवार लिमिटेड को 2013 में 4.80 तथा एस्सार पावर गुजरात लिमिटेड को 2013 में 2.96 व 2014 में 3.04 रुपए प्रति यूनिट कीमत पर बिजली खरीदी गई।

Find: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News
No comments:
Post a Comment