Friday, 27 February 2015

जमीन अधिग्रहण बिल में सुधार के लिए तैयार : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, देश का गरीब बैंक से दूर था। हमने जनधन योजना शुरू करके सभी को बैंकों से जोड़ा।

जमीन अधिग्रहण कानून पर मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, अपनी बनाई चीज पर इतना अहंकार नहीं होना चाहिए। जब आपने (यूपीए) कानून बनाया था तो हम (भाजपा) आपके साथ थे। क्या हम इतने अहंकारी हो गए हैं कि हम राज्यों की बात न सुनें। उनकी चिंताओं को हल न करें।

बकौल मोदी, पिछली सरकार ने जो जमीन अधिग्रहण बिल बनाया था, हम उसे आगे ले जा रहे हैं। उसकी कमियों को दूर कर रहे हैं। और फिर भी यदि किसी को लगे कि इस बिल में कुछ गलत है, तो हम बदलाव के लिए तैयार हैं।


No comments:

Post a Comment