ओडिशा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोमीर में बीसी साहू (48) उनकी पत्नी बिमला साहू (45) और उनके बेटे नारायण साहू (21) की लाश घर के म्यार में एक ही रस्सी पर लटकी मिली है। ग्रामीणों को मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे इनके घर के बाहर बैलों के बंधे होने पर संदेह हुआ कि घर में कोई हलचल कैसे नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने जब घर के भीतर प्रवेश किया तो एक ही रस्सी में तीनों की लाशे फंदे पर लटक रही थीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में झारबंद और जगदलपुर (ओडिशा) थाने की पुलिस मौके पर एक साथ पहुंची तो ग्रामीण इसे हत्या का मामला मानकर जांच करने का अनुरोध किया।
Read More: Chhattisgarh News in Hindi
No comments:
Post a Comment