Monday, 23 February 2015

भूमि अधिग्रहण में किसानों के हितों की रक्षा होगी : राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी
राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी
संसद के संयुक्‍त सत्र को संबोधन व अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र आरंभ हो गया। अभिभाषण में राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि सत्र में सकारात्‍मक काम होंगे। महंगाई को काबू करने पर काम होगा। हमने व्‍यापार को सुगम बनाने का काम किया है, इसके लिए सुविधा पोर्टल शुरू किया है। उन्‍होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास मेरी सरकार का मकसद है।

अभिभाषण के दौरान राष्‍ट्रपति ने कहा कि अच्‍छे भविष्‍य के लिए मजबूत शुरुआत हुई है। हर नागरिक को बैंक खाते की सुविधा मिली है। देश को मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब बनाने का काम शुरू किया गया है। डीबीटी को लागू किया गया है। 35 योजनाओं को डीबीटी में शामिल किया गया है। एलपीजी सब्‍िसडी के लिए पहल कार्यक्रम एक जनवरी से शुरू किया गया है।

हर स्‍कूल में शौचालय की योजना है। गरीबों और वंचितों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार का मकसद 2022 तक हर किसी को घर मुहैया कराने की योजना है। हर किसी को भोजन देना प्राथमिकता। जमीन अधिग्रहण में किसानों के हितों की रक्षा होगी। हाउसिंग सेक्‍टर के लिए एफडीआई। फूड पार्क के दो हजार करोड़ की योजना।

 

No comments:

Post a Comment