| सकलैन मुश्ताक |
टीम इंडिया के खिलाडि़यों के साथ पत्नी और गर्लफ्रेंड को यात्रा करने की अनुमति देने पर चल रही बहस के बीच पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने खुलासा किया है कि 1999 विश्व कप के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को होटल के कमरे में अलमारी के अंदर छिपाया था।
मुश्ताक ने कहा- विश्व कप 1999 के दौरान हम अपनी पत्नियों और परिवार के साथ सफर कर रहे थे और टूर्नामेंट का पूरा मजा उठा रहे थे। सेमीफाइनल से पहले हमारे प्रबंधन ने कहा कि अब पत्नियों को साथ रहने की इजाजत नहीं है। मैने अपनी बीवी से कहा कि तुम घर न जाकर मेरे साथ रुकोगी।

पाक के पूर्व क्रिकेटर ने एक वेबसाइट से चर्चा में कहा, 'सना मेरे साथ होटेल के कमरे में रहती थी। मैनेजर या कोच के आने पर मैं उसे अलमारी में छिपने के लिए कह देता था।' उन्होंने एक मजेदार वाकये का जिक्र किया, जब साथी खिलाड़ी अजहर महमूद और मोहम्मद युसूफ एक दिन कमरे में आ गए और कुछ मिनट बाद ठहाके लगाने लगे। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि मेरी पत्नी कमरे में है और वह अलमारी से बाहर आ सकती है।
Source: Daily Newspaper and Newspaper
No comments:
Post a Comment