भारतीय टीम ने मंगलवार को विश्व कप 2015 में पूल बी के मुकाबले में आयरलैंड को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। भारत पांच मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। हालांकि भारत की जीत के कारण पूल बी का रोमांच दुगुना हो गया है। इस कारण कई टीमों की उलझनें बढ़ गई हैं।
भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों में छह अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है। मजेदार बात यह है कि भारत का स्थान तो क्वार्टर फाइनल में बिलकुल तय है और दक्षिण अफ्रीका को भी अपना आखिरी लीग मैच संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलना है। यानी उसका भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय है।
इसके अलावा क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए तीन टीमों के बीच जोरदार टसल देखने को मिलेगी। पाकिस्तान, आयरलैंड और वेस्टइंडीज में से कोई दो टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर पाएंगी। अंक तालिका के लिहाज से आयरलैंड और पाकिस्तान के पांच मैचों में छह अंक है जबकि वेस्टइंडीज के पांच मैचों में चार अंक ही है।

No comments:
Post a Comment