Thursday, 19 March 2015

भारत ने बांग्‍लादेश को 109 रन के विशाल अंतर से हराया

मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा (137) की शानदार पारी तथा उमेश यादव (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने विश्‍व कप 2015 के दूसरे क्‍वार्टर फाइनल में बांग्‍लादेश को 109 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। यह जीत भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कई मायनों में खास रही। उन्‍होंने अपनी कप्‍तानी में 100वां मैच जीता तथा विश्‍व कप में लगातार 11वीं जीत है।

भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और रोहित शर्मा (137) की शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 302 रन बनाए। जवाब में बांग्‍लादेश की टीम 45 ओवर में 193 पर ढेर हो गई। भारत की ओर से उमेश यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्‍होंने 9 ओवर में एक मेडन सहित 31 रन देकर चार विकेट चटकाए। मोहम्‍मद शमी और रवींद्र जडेजा ने दो तथा मोहित शर्मा को एक सफलता मिली। इस विश्‍व कप में लगातार सातवीं बार टीम इंडिया ने विरोधी टीम को ऑलआउट किया।

No comments:

Post a Comment