Thursday, 19 March 2015

पाक सेना और ISI का समर्थन बंद हो तो दक्षिण एशिया में होगी शांति!

देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देश में आतंकवाद के लिए सीमा पार से मिल रहे समर्थन को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई आतंकी संगठनों को समर्थन देना बंद कर दे तो पूरे दक्षिण एशिया में सुरक्षा के हलात सुधर सकते हैं। पाकिस्तान को प्राॅक्सी वाॅर के लिए आतकंवाद का उपयाोग करने की अपनी नीति पर फिर से विचार करना चाहिए। यह उसके खुद के राष्ट्रीय हित में रहेगा।

राजनाथ सिंह गुरूवार को जयपुर में इंडिया फॉउण्डेशन तथा सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से काउंटर टेररिज्म पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्धाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुत बड़ी कीमत चुकाने के बाद भी पाकिस्तान और उसके साथी यह नहीं समझ रहे हैं कि अच्छा और बुरा आतंकवाद कुछ नहीं होता है। आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है। अच्छे और बुरे आतंकवाद की धारणा पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment