अमेरिका के टेक्सस प्रांत के सीनेटर टेड क्रूज ने सोमवार को पुष्िट कर दी कि वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनेंगे। टेड क्रूज (44) पहली बार सीनेटर बने हैं। इस घोषणा के बाद से रिपब्िलकन पार्टी के उम्मीदवारों के बीच हलचल तेज हो गई है।
सोमवार को उन्होंने टि्वटर पर पोस्ट किया कि मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रहा हूं। उम्मीद है कि मुझे आप सभी का सहयोग मिलेगा। अमेरिका के व्हाइट हाउस में वर्ष 2016 के लिए राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। टेक्सास में वर्ष 2012 से क्रूज टी पार्टी के पसंदीदा सीनेटर हैं और वह लंबे समय से राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के कटु आलोचक माने जाते हैं।
सोमवार सुबह टि्वटर पर पोस्ट किए गए 30 सेकंड के एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अब अमेरिका को फिर से स्थापित करने का समय आ गया है। हाल ही के वर्षों में उन्होंने रिपब्िलकन पार्टी के नेताओं के खिलाफ कई मौकों पर विरोध कर अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। इसके अलावा बजट को लेकर हो रही लड़ाई में भी उन्होंने अमेरिकी सरकार के कामबंदी में उनकी मदद की थी।

No comments:
Post a Comment