Tuesday, 17 March 2015

इस पाक क्रिकेटर के सेंचुरी लगाते ही भारतीय की आंखों से बहने लगे आंसू...

जब पाकिस्तान के सरफराज अहमद विश्व कप में रविवार को आयरलैंड के खिलाफ शतक की तरफ बढ़ रहे थे तब इटावा एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज के एक सीनियर क्लर्क सोहन पपड़ी बाटने और फोन कॉल्स का जवाब देने में व्यस्त थे।

सरफराज द्वारा मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी थामने का पाकिस्तान में जमकर जश्न मनाया गया, वहीं इटावा में महबूब हसन भी गर्व के साथ अपने इस भांजे के इस पहले शतक की खुशी मनाते हुए उसके बचपन की यादों को ताजा कर रहे थे। उनकी आंखों से खुशी के आंसू बह रहे थे। दोनों देशों के बीच जारी तनावपूर्ण संबंधों और वीजा की परेशानियों के बावजूद 50 वर्षीय महबूब और 27 वर्षीय सरफराज के बीच हुई दो-तीन मुलाकातों के बारे में इन दोनों को अच्छी तरह याद है।

आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को जीत दिलाने के बाद मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन के दौरान सरफराज ने कहा- अच्छा फोटो खिंचना, भारत में मेरे मामू रहते हैं जो इसे देखकर बहुत खुश होंगे।

No comments:

Post a Comment