Saturday, 21 March 2015

दुष्कर्म के व्हाट्सऐप वीडियो में एक मामला सीतापुर का निकला

पिछले दिनों व्हाट्सऐप पर जारी सामूहिक दुष्कर्म के नौ वीडियो में से एक मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दर्ज मिला है। फिलहाल इस गैंगरेप के सभी आरोपी सिर्फ छेड़खानी जैसी हल्की धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के कारण जमानत पर हैं। इस बात की जानकारी शुक्रवार को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करते हुए दी। सुप्रीमकोर्ट ने सीतापुर के इस केस की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी है।

एक गैरसरकारी संगठन प्रज्ज्वला ने सुप्रीमकोर्ट में पत्र भेजकर व्हाट्सऐप पर जारी सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो का मसला उठाया था। एनजीओ ने वीडियो की पेन ड्राइव कोर्ट को उपलब्ध कराते हुए मामले की जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। पत्र पर स्वयं संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी और एजेंसी से स्थिति रिपोर्ट मांगी थी।

No comments:

Post a Comment