नर्मदा जल योजना के मामले में आम आदमी पार्टी ने नगर निगम व मप्र सरकार से त्वरित निर्णय लेने की मांग की है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर आप की कार्यकारिणी सदस्य चितरूपा पालित ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर निगम और सरकार इस संबंध में निर्णय नहीं लेती है तो पार्टी शहर के हजारों लोगों के साथ निगम को घेरेगी और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल पर भी बैठेगी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा निकाय चुनाव के पहले किया गया वादा पूरा नहीं किया जाता है तो भाजपा के पार्षद और महापौर को परिषद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी की चितरूपा पालित ने कहा कि जल के निजीकरण को खारिज करके जल वितरण का काम निगम को अपने पास रखना चाहिए।
निगम द्वारा विश्वा कंपनी को महज एक बल्क सप्लायर बनाया जाए। उन्हें जल ग्रहण क्षेत्र उपचार (वाटर शेड) का कार्य कर बोरवेलों में पानी की उपलब्धता बढ़ाना चाहिए तथा जहां जरूरी हो वहां पाइप लाइन बिछाई जानी चाहिए। पत्रकार वार्ता में यह भी खुलासा किया गया कि छोटी तवा नदी पर स्थित चारखेड़ा ग्राम में इंदिरासागर के बैक वॉटर से विश्वा कंपनी को पाइप लाइन द्वारा खंडवा शहर को पानी पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

Source: Madhya Pradesh News and Chhattisgarh News
No comments:
Post a Comment