Tuesday, 10 March 2015

मीसा का दावा दिया व्‍याख्‍यान, हार्वर्ड ने कहा बुलाया ही नहीं

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने हाल ही में कुछ फोटो दिखाकर कहा था कि उन्‍होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में व्‍याख्‍यान दिया था। मगर, इस मामले में यूनिवर्सिटी ने स्‍पष्‍ट किया कि 7-8 मार्च को हुई इंडिया कॉन्फ्रेंस में मीसा को बतौर वक्‍ता नहीं बुलाया गया था। उनकी तरफ से जारी तस्वीरें पूरी तरह से गलत छवि पेश कर रही हैं।

हार्वर्ड की ओर से कहा गया कि 'इंडिया कॉन्फ्रेंस में मीसा भारती को बतौर दर्शक बुलाया गया था। उन्‍हें किसी पैनले के वक्‍ता के तौर पर नहीं बुलाया गया था। इसकी पुष्टि इस बात से की जा सकती है कि उन्होंने कॉन्फ्रेंस में आने के लिए टिकट खरीदा था। उन्हें लेक्चर देने के लिए नहीं बुलाया गया था।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इस खुलासे के बाद मीसा की काफी फजीहत हो रही है। मीसा ने इससे पहले बयान जारी करके कहा था कि उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 'नए दौर में भारत की राजनीति और उसमें महिलाओं की भूमिका' विषय पर व्याख्यान दिया था।

No comments:

Post a Comment