Thursday, 12 March 2015

शतक बनाने से चूके एबी डीविलियर्स ने बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स विश्व कप के पूल 'बी' मुकाबले में यूएई के खिलाफ शतक बनाने से चूक गए, लेकिन आउट होने के साथ ही वो एक ऐसा रिकॉर्ड बना गए जिसे वो कभी नहीं बनाना चाह रहे थे।

डीविलियर्स मात्र 1 रन से शतक चूक गए और 99 रनों पर आउट हो गए। 99 स्कोर पर आउट होने के साथ ही डीविलियर्स एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गए। डीविलियर्स विश्व कप में 99 रनों पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

विश्व कप इतिहास में सबसे पहले 99 रनों पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट हैं। वे 2003 में हुए विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 99 रनों पर आउट हुए थे। इसके बाद पिछले विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी 99 रनों पर आउट होने का दर्द भुगत चुके हैं। वे आयरलैंड के खिलाफ 1 रन से शतक चूके थे।

No comments:

Post a Comment