Friday, 20 March 2015

पाकिस्‍तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्‍ट्रेलिया

सहमेजबान ऑस्‍ट्रेलिया ने विश्‍व कप 2015 के तीसरे क्‍वार्टर फाइनल में पाकिस्‍तान को यहां छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया से 26 मार्च 2015 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम 49.5 ओवर में 213 रन पर ढेर हो गई। जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने 33.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से स्‍टीव स्मिथ (65), शेन वॉटसन (नाबाद 64 रन) और ग्‍लेन मैक्‍सवेल (नाबाद 44 रन) ने शानदार पारी खेली। पाकिस्‍तान की तरफ से वहाब रियाज ने दो तथा सोहेल खान और एहसान अदील ने एक-एक विकेट लिया। पाकिस्‍तान की पारी को सस्‍ते में समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले जोस हेजलवुड को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हेजलवुड ने 10 में एक मेडन सहित 35 रन देकर चार विकेट लिए।

No comments:

Post a Comment