| विधानसभा |
विधानसभा में बुधवार को वित्त मंत्री जयंत मलैया ने राज्य का बजट पेश किया । वर्ष 2014-15 का अनुमानित 383 करोड़ रुपए घाटे का बजट पेश किया गया जिसमें अनुमानित प्राप्तियां एक लाख 30हजार 815 करोड़ रुपए होंगी और खर्चे एक लाख 31 हजार 199 करोड़ होंगे। मकान बनाना जहां महंगा कर दिया गया है वहीं करीब 40 वस्तुओं पर लगने वाला वैट कम किया है।
इसमें जहां कुछ वस्तुओं पर वैट बढ़ाया गया है वहीं कुछ पर कम किया गया है। तंबाकू उत्पाद महंगे हो गए हैं।इन पर वैट 13 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया गया है।
मलैया ने बजट पेश करते हुए सबसे पहले केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया कि उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा करों से प्राप्त राशि में राज्यों के हिस्से को 10 फीसदी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से मेक इन मध्यप्रदेश का वादा पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

No comments:
Post a Comment