Thursday, 26 February 2015

जबलपुर की उम्मीदों पर रेल बजट में प्रभु ने फेरा पानी

पश्चिम मध्य रेलवे ने इस बार रेल बजट के लिए भेजे गए अपने प्रस्ताव में नई ट्रेनों पर फोकस करने की बजाए पुरानी ट्रेनों की दूरी और फेरे बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दिया था। इनमें जबलपुर-पुणे स्पेशल को डेली करने, जबलपुर-मुम्बई गरीब रथ को हफ्ते में पांच दिन, जबलपुर-जम्मूतवी को हफ्ते में तीन दिन और हरिद्वार-इलाहाबाद ट्रेन को जबलपुर तक लाने का प्रस्ताव सबसे ऊपर रखा गया था, लेकिन प्रभु के द्वारा पेश किए गए बजट में जबलपुर वासियों की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिरता नजर आ रहा है। नई ट्रेनों में इस बार जबलपुर-बैंगलोर, जबलपुर से पटना, जबलपुर से हरिद्वार को ही जगह दी गई है। यात्रियों की सुविधाओं को लेकर पिछले बजट में जो निर्णय लिए गए थे, अभी भी वे पूरे नहीं हो सके हैं।



No comments:

Post a Comment