Wednesday, 25 February 2015

पोलियो मुक्‍त भारत को झटका, कराहल में मिला केस

पोलियो
पोलियो
देश को पोलियो मुक्‍त बनाने की मुहिम को झटका लग सकता है। श्योपुर जिले के कराहल क्षेत्र के पकोड़िया सहराना में 6 साल की पूनम पुत्री दयाराम आदिवासी में डॉक्टरों को पोलियो के लक्षण मिले हैं। पूनम के दोनों पैर मुड़ गए हैं। वह चल नहीं सकती है। एक महीने पहले ही पूनम इसकी चपेट में आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो कंफर्म करने के लिए सैंपल जांच करने के लिए मुंबई भेजा है। उल्लेखनीय है कि यूनिसेफ ने एक साल पहले भारत को पोलियो मुक्‍त घोषित कर दिया है। दरअसल, साल 2011 के बाद भारत में पोलियो का कोई केस नहीं मिला।

एल्मेंडाजोल सीरप के बाद बिगड़ी तबीयत

पूनम की मां सुशीला का कहना है कि 18 जनवरी को गांव की एएनएम उमा राठौर एल्बेंडाजोल सिरप पिलाने के लिए उसको अपने साथ ले गई थी। एएनएम के साथ पूनम पैदल गई और लौटकर घर भी आई, लेकिन रात को खाना खाने के बाद ऐसा बुखार चढ़ा कि उसके बाद से आज तक पूनम के पैर सीधे नहीं हो रहे। वह खड़ी नहीं हो पा रही है। परिजन बेटी के इस हालत का जिम्मेदार एल्बंडाजोल सिरप को मान रहे हैं, लेकिन डॉक्टर इसे पोलियो का अटैक बता रहे हैं।

No comments:

Post a Comment