ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना कौंसिल के अध्यक्ष मुइन सिद्दीकी नूरी ने अयोध्या में इस्लाम के खिलाफ बयान देने वाले जमात-ए-हिंद इस्लाम के मुफ्ती इलियास का सिर कलम करने वाले को एक लाख सात हजार 786 रुपए इनाम देने का एलान किया है। विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले मुइन सिद्दकी ने रविवार को कहा कि मुफ्ती इलियास आरएसएस के इशारे पर शरीयत के खिलाफ उल्टा-सीधा बोल रहे हैं।
उनके पास कोई जानकारी है तो वह कुरान व शरीयत के साथ जानकारी दें। मगर ऐसी फिजूल बयानी से उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुफ्ती इलियास ने अयोध्या में भगवान शिव को पिता और पार्वती जी को मां बताया तो वहीं भारत में रहने वाला हर इंसान के हिंदू होने की बात कही थी।

Source: Daily Newspaper and Newspaper
No comments:
Post a Comment